शिल्पग्राम में ताज महोत्सव का रंगारंग आगाज, शिल्पियों की स्टालें सजीं

आगरा। हस्तशिल्प और संस्कृति का महाकुंभ ताज महोत्सव का मंगलवार की सायं रंगारंग आगाज हो गया। शिल्पग्राम में सायंकाल केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने जैसे ही फीता काटकर ताज महोत्सव का शुभारंभ किया, समूचा परिसर ढोल तासों से गूंज उठा।  

Feb 18, 2025 - 20:24
Feb 18, 2025 - 20:27
 0
शिल्पग्राम में ताज महोत्सव का रंगारंग आगाज, शिल्पियों की स्टालें सजीं
शिल्पग्राम में मंगलवार की सायं ताज महोत्सव का उद्घाटन करते केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह, डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी एवं अन्य अधिकारी।

-केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने किया उद्घाटन, शिल्पग्राम के साथ ही कई जगह होंगे कार्यक्रम

ताज महोत्सव में हस्तशिल्पियों का कई दिन पहले से आना शुरू हो गया था। आज सुबह भी कई राज्यों के हस्तशिल्पी अपने अपने सामानों के साथ आगरा पहुंचे। उद्योग विभाग के अधिकारी और कर्मचारी शिल्पियों को स्टाल आवंटित करने में जुटे रहे। महोत्सव का शुभारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, मंडल आयुक्त शैलेंद्र सिंह, जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी, मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

समूचे शिल्पग्राम परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। ताज महोत्सव के मुख्य आयोजन तो शिल्पग्राम में ही होंगे जबकि कुछ कार्यक्रम सदर बाजार, सूरसदन प्रेक्षागृह, आई लव आगरा सेल्फी प्वाइंट और यमुना आरती प्वाइंट पर 18 फरवरी से 27 फरवरी तक कार्यक्रम होंगे।

इस बार ताज महोत्सव का विस्तार कर फतेहपुरसीकरी और बटेश्वर में भी कार्यक्रम रखे गए हैं। अटल उद्यान में 22-23 फरवरी, फतेहपुर सीकरी में 23 फरवरी, बटेश्वर में 22 फरवरी, ताज नेचर वाक, कीठम में 28 फरवरी से 2 मार्च तक कार्यक्रम होंगे।

ताज महोत्सव परिसर में कुल 376 स्टॉल लगाए गए हैं। हर स्टॉल के सामने मार्किंग कर दी गई है। एसीपी ताज सुरक्षा अरीब अहमद ने बताया कि कुल 100 सीसीटीवी तथा शिल्पग्राम परिसर में पुलिस प्रशासन के साथ 60 सिक्योरिटी गार्ड की तैनाती भी की जाएगी। अस्थायी पुलिस चौकी बनाई गई है। 7 एसीपी तैनात रहेंगे।

श्रद्धा के सुरों से सजेगा मुक्ताकाशीय मंच

अब से दो घंटे बाद इंडियन आइडियल फेम श्रद्धा मिश्रा शिल्पग्राम परिसर स्थित मुक्ताकाशीय मंच पर अपने सुरों का जादू बिखेरेंगी।

 

 

SP_Singh AURGURU Editor