लखनऊ में कलेक्शन एजेंट को गोली मारी

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में कुछ बदमाशों ने कलेक्शन एजेंट को गोली मार दी। रात को दो बार फायरिंग की आवाज सुनकर, जब लोग सड़क की तरफ दौड़े, तो बदमाश बैग छोड़कर फरार हो गए। लूट के प्रयास की घटना महानगर थानाक्षेत्र के बादशाह नगर मेट्रो स्टेशन के पास की है।

Sep 20, 2024 - 12:56
 0  4
लखनऊ में कलेक्शन एजेंट को गोली मारी

जानकारी के मुताबिक,  देर रात नकाबपोश बदमाशों ने कलेक्शन एजेंट अर्पित अग्रवाल को गोली मारी। एक गोली उनकी कलाई में लगी, जबकि दूसरी गोली पेट को छूते हुए निकल गई। फायरिंग होने से इलाके में हड़कंप मच गया।

गोली से घायल एजेंट को उसके साथियों और स्थानीय लोगों ने ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। इधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के एरिया में छानबीन की। सीसीटीवी फुटेज कलेक्ट किए हैं।

चौक के बाग महानारायण निवासी अर्पित अग्रवाल (36) बादशाह नगर स्थित ब्लिंकिट वेयर हाउस में कलेक्शन एजेंट हैं। वो देर रात ब्लिंकिट वेयर हाउस से निकलकर बाइक पर बैठे ही थे कि पैदल आए दो युवकों ने उनसे मारपीट शुरू कर दी। विरोध पर एक युवक ने उन पर दो बार फायर किया। निशाना चूकने की वजह से एक गोली उनकी दाहिनी कलाई और दूसरी गोली पेट को टच करते हुए निकली। गोली की आवाज सुनकर, जब आसपास के लोग मौके की तरफ दौड़े, तो दोनों बदमाश भाग निकले।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow