मुंबई में एक बार फिर लगे सीएम योगी के पोस्टर

मुंबई। महाराष्ट्र के विधान सभा चुनाव में महायुति की प्रचंड जीत के बाद मुंबई में एक बार फिर से यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पोस्टर लग गए हैं।

Nov 25, 2024 - 14:00
 0
मुंबई में एक बार फिर लगे सीएम योगी के पोस्टर
मुंबई में जगह-जगह यीपी के सीएम योगी के यही पोस्टर लगाए गए हैं।

 -चुनाव में महायुति के लिए कीं 18 सीटों पर सभाएं, 17 पर मिली जीत

इन पोस्टर्स पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का महाराष्ट्र विधान सभा के चुनाव में 95% सफलता का स्ट्राइक रेट दिखाया गया है। पोस्टर में बताया गया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र में 18 विधान सभा सीटों पर महायुति के प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभाएं कीं और उनमें से 17 सीटों पर विजय हासिल हुई।

 

मुंबई महानगर में सीएम योगी के ये पोस्टर अलग-अलग जगह पर लगाए गए हैं। बता दें कि महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव की घोषणा होने से पहले भी समूचे महाराष्ट्र में सीएम योगी के फोटो के साथ उनके नारे- बंटेंगे तो कटेंगे लिखे पोस्टर लगाए गए थे। लगभग सभी विधान सभा क्षेत्रों में महायुति के प्रत्याशियों ने ये पोस्टर लगवाए थे।

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी महाराष्ट्र की सभी चुनावी सभाओं में बंटेंगे तो कटेंगे का जिक्र करते हुए आह्वान किया था कि वे एक रहें। यूपी के उप चुनाव के साथ महाराष्ट्र में भी योगी का ये नारा सफल रहा है।

 

SP_Singh AURGURU Editor