हरियाणा में भाजपा की जीत से सीएम योगी खुश, राज्य की जनता को दी बधाई

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरियाणा विधानसभा चुनाव-2024 में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की जीत पर प्रसन्नता जाहिर की। सीएम योगी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर पोस्ट कर भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों व मतदाताओं को बधाई दी।

Oct 8, 2024 - 18:30
 0  13
हरियाणा में भाजपा की जीत से सीएम योगी खुश, राज्य की जनता को दी बधाई

सीएम ने कहा कि यह जीत पीएम की लोक कल्याणकारी नीतियों व सीएम के नेतृत्व पर विश्वास की मुहर हैं। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि 'विकसित हरियाणा- विकसित भारत' की संकल्पना की सिद्धि को समर्पित यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  की लोक-कल्याणकारी नीतियों, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व और डबल इंजन की भाजपा सरकार की शक्ति पर हरियाणा की जनता जनार्दन के विश्वास की मुहर है।
 
सीएम योगी ने राष्ट्र प्रथम भाव से ओतप्रोत भाजपा को पुनः सेवा का सौभाग्य प्रदान करने के लिए सभी हरियाणा वासियों का हार्दिक अभिनन्दन किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SP_Singh AURGURU Editor