मन्नू हत्याकांड अपडेट: नजदीकी ने फिरौती के लिए किया था बच्चे का मर्डर

आगरा। बरहन के कनराऊ में हुई बालक की अपहरण के बाद हत्या के मामले में पुलिस खुलासे के करीब है। बालक की हत्या किसी नजदीकी ने ही की थी। बालक का अपहरण फिरौती के इरादे से ही किया था। लेकिन पुलिस की सक्रियता देखकर बालक की हत्या कर दी। चूंकि बालक आरोपियों को पहचानता था। इसलिए उन्हें डर था कि कहीं वह पकड़ न जाएं। पुलिस ने परिवार की महिला को भी पूछताछ के लिए भी हिरासत में लिया है। पुलिस का दावा है कि वह एक दिन में घटना का अनावरण कर देगी।

Sep 17, 2024 - 20:23
 0  84
मन्नू हत्याकांड अपडेट: नजदीकी ने फिरौती के लिए किया था बच्चे का मर्डर

विदित हो कि बरहन के कनराऊ में दो दिन पांच वर्षीय बालक मयंक उर्फ मन्नू पुत्र संजय की हत्या कर दी थी। परिजनों को गांव के रहने वाले सत्यप्रकाश पर शक था। वह भी घर से फरार था। पुलिस ने उसके घर को सील कर दिया था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। जांच पड़ताल में पुलिस के हाथ महत्तवपूर्ण साक्ष्य हाथ लगा। पुलिस ने परिवार की महिला को पूछताछ के हिरासत में लिया। पुलिस अब खुलासे के नजदीक पहुंच गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने हत्यारे को पकड़ लिया है। वह जल्द ही खुलासा कर देगी। बालक की हत्या फिरौती के लिए की गई थी। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow