स्त्री-2 का कोरियोग्राफर जानी मास्टर यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार

मुंबई। स्त्री-2 के गाने आई नहीं, पुष्पा के गाने श्रीवल्ली के कोरियोग्राफर जानी मास्टर को गुरुवार को सेक्शुअल हैरेसमेंट के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। 21 साल की एक फीमेल कोरियोग्राफर ने उन पर शारीरिक शोषण के आरोप लगाए हैं। जानी मास्टर की गिरफ्तारी गोवा में साइबराबाद पुलिस ने की।

Sep 20, 2024 - 12:24
 0  2
स्त्री-2 का कोरियोग्राफर जानी मास्टर यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार

अपनी शिकायत में कोरियोग्राफर ने कहा है कि जानी मास्टर ने आउटडोर शूटिंग के दौरान उसका कई बार शारीरिक शोषण किया। कोरियोग्राफर जानी मास्टर के खिलाफ 16 सितंबर को हैदराबाद के नरसिंगी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई थी। एक दिन के बाद इस मामले में POCSO एक्ट के तहत धाराएं भी जोड़ी गईं।

दरअसल, 21 साल की शिकायतकर्ता ने बताया है कि उसके साथ बीते कई सालों से सेक्शुअल हैरेसमेंट किया जा रहा है। जिस समय शोषण की शुरुआत हुई तब वह नाबालिग थी। बताते चलें कि जानी मास्टर का असली नाम शेख जानी है। उन्होंने हाल ही में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म स्त्री-2 के गाने 'आई नहीं' की कोरियोग्राफी की है, जिसे श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव पर फिल्माया गया था। इसके अलावा वो किसी का भाई किसी की जानके गाने बिल्ली बिल्ली और राधेके गाने सीटी मार में सलमान खान को कोरियोग्राफ कर चुके हैं। उन्होंने हालिया रिलीज तेरी बातों में ऐसा उलझा जियाके 'लाल पीली अखियां' और खेल खेल मेंके गाने 'डू यू नो' को भी कोरियोग्राफ किया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow