चीन की पाठ्यपुस्तकों में भारत के साथ युद्ध पर आलेख, बच्चों के दिमाग पर कंट्रोल की तैयारी

बीजिंग। चीन की सरकार अब वहां स्कूली बच्चों के दिमाग को भी नियंत्रित करने की कोशिश में है। इसके लिए प्राइमरी और जूनियर हाई स्कूल में छात्रों को नैतिकता और कानून पर नई पाठ्यपुस्तकें दी जा रही हैं। चीन के मॉर्निंग पोस्ट अखबार की मानें तो अगले सप्ताह से शुरू हो रहे सेमेस्टर में छात्रों को ये पुस्तकें सौंप दी जाएंगी। नैतिकता और कानून को 2016 तक विचारधारा और राजनीति के नाम से जाना जाता था। यह एक अनिवार्य विषय है जो सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी की विचारधारा को बढ़ावा देता है।

Aug 29, 2024 - 13:17
 0  7
चीन की पाठ्यपुस्तकों में भारत के साथ युद्ध पर आलेख, बच्चों के दिमाग पर कंट्रोल की तैयारी

मार्निंग पोस्ट अखबार के हवाले से सरकारी दूरदर्शन सीसीटीवी ने बताया कि नई पुस्तकों में राष्ट्रपति जिनपिंग का दर्शन और उनके विचार भी शामिल हैं। इसमें पारंपरिक चीनी संस्कृति और राष्ट्रीय सुरक्षा पर भी जोर दिया गया है। चीन में सभी नागरिकों को नौ साल की अनिवार्य शिक्षा दी जाती है। इसमें छह साल प्राथमिक विद्यालय में और बाकी जूनियर हाई स्कूल में पढ़ाई करनी होती है। नई पाठ्यपुस्तकों का उपयोग पहली और सातवीं कक्षा में किया जाएगा। तीन साल के भीतर इसे सभी नौ कक्षाओं तक बढ़ा दिया जाएगा।

इतिहास की नई पाठ्यपुस्तकों में चीन और भारत के बीच 1962 में हुए सीमा युद्ध को शामिल गया है। यह युद्ध चार सप्ताह तक चला था। चीन और भारत के बीच हिमालयी सीमा को लेकर विवाद है, जिसमें 120,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र शामिल है। दोनों देशों के बीच 2020 में सैनिकों की झड़प हुई थी। इसके बाद से ही सीमा पर दोनों देशों ने बड़ी संख्या में सैनिक तैनात कर रखे हैं। इसके साथ ही 1979 का चीन-वियतनाम संघर्ष भी नई इतिहास की किताबों में शामिल हो रहा है। इस संघर्ष में दोनों पक्षों के दसियों हजार लोग हताहत हुए, जिसे बीजिंग ने वियतनाम के खिलाफ आत्मरक्षा युद्ध कहा।

अखबार की रिपोर्ट में कहा गया है कि नैतिकता और कानून की नई पाठ्यपुस्तक शी जिनपिंग के विचारों की मुख्य सामग्री और ऐतिहासिक स्थिति से परिचय कराएगी। आधिकारिक तौर पर इसे नए युग के लिए चीनी विशेषताओं के साथ समाजवाद पर शी जिनपिंग के विचार के रूप में जाना जाता है। साल 2018 में चीन के संविधान में शी के राजनीतिक दर्शन को शामिल किया गया था। हाल में इसमें आर्थिक, कूटनीतिक, सैन्य और पर्यावरण मामलों के साथ-साथ कानून, प्रचार और पार्टी अनुशासन पर उनके निर्देशों को शामिल करते हुए सात पहलुओं को शामिल किया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow