ज्वलंत मुद्दों पर बाल कवियों ने स्वरचित कविताओं के माध्यम से किया समाज को जागरूक

आगरा। हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार में प्रयासरत प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में अंतर्विद्यालयी बाल कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसमें शहर के 38 स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

Aug 31, 2024 - 23:17
 0  20
ज्वलंत मुद्दों पर बाल कवियों ने स्वरचित कविताओं के माध्यम से किया समाज को जागरूक

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध कवयित्री डॉ. रुचि चतुर्वेदी थीं। निर्णायक मंडल में डॉ. आरएस तिवारी शिखरेश, डॉ. अनीता, डॉ. निशिथ गौड़, ममता जोधा, प्रोफेसर शिखा श्रीधर व डॉ. अमरेश बाबू यादव रहे।  
स्कूल के  निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता, प्राचार्य अरविंद श्रीवास्तव व प्रमुख समन्वयक संजय शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां भी दीं। बाल कवियों ने समाज के विभिन्न ज्वलंत विषयों पर अपने मन के भावों को स्वरचित कविताओं के  माध्यम से बड़े प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। छात्रों ने राजनीति, भ्रष्टाचार, बचपन, पर्यावरण संरक्षण, बालश्रम उन्मूलन,  बेटी बचाओ, कन्या भ्रूण हत्या, अंगदान, चंद्रयान 3, देश प्रेम तथा समाज में महिला की सुरक्षा पर कुठाराघात करते हुए कोलकाता के मोमिता कांड का भी सजीव वर्णन किया।
चयनित श्रेष्ठ कवि (वरिष्ठ वर्ग )
•रुद्राक्षी चंद्रा (शिवालिक पब्लिक स्कूल )
•अक्षरा वर्मा (गायत्री पब्लिक स्कूल ,वजीरपुरा)
•वैष्णवी शर्मा (सेंट एंड्रयूज पब्लिक स्कूल) 
•जयंत चौधरी (श्रीराम सेंटेनियल स्कूल)
•शगुन जादौन (न्यू सेंट स्टीफन पब्लिक स्कूल यूनिट 3

(कनिष्ठ वर्ग)
•खुशी चौहान (सेंट एंड्रयूज पब्लिक स्कूल) 
•कनिष्का सारस्वत (सेंट सी. एफ. एंड्रयूज)
•भूमिका त्यागी (एस. एस. पब्लिक स्कूल) 
•दृष्टि सिंह (आर्मी पब्लिक स्कूल) 
•पवित्रा कपूर (सुमित राहुल मेमोरियल स्कूल)

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow