लगातार बढ़ रहा चंबल का जलस्तर, मकान गिरने से एक महिला की मौत

चंबल और उंटगन नदी का जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी है। जलस्तर में होने वाली वृद्धि से आसपास के ग्रामीणों को चिंता हो गई है। हालांकि नदी अभी खतरे के निशान से तीन मीटर नीचे बह रही है।

Sep 13, 2024 - 14:16
 0  1
लगातार बढ़ रहा चंबल का जलस्तर, मकान गिरने से एक महिला की मौत
लगातार बढ़ रहा चंबल का जलस्तर, मकान गिरने से एक महिला की मौत


आगरा। मध्यप्रदेश के कोटा बैराज से तीन क्यूसेक से अधिक पानी चंबल में छोड़े जाने के कारण आगरा में चंबल का स्तर 125 मीटर तक पहुंच गया। फिलहाल चंबल चेतावनी स्तर से तीन मीटर नीचे बह रही है। इधर लगातार हो रही  बारिश से थाना पिढोरा के गांव रामपुर चंद्रसेनी में  मकान गिरने से एक महिला की मौत हो गई।
चंबल के लगातार बढ़ते जलस्तर से आसपास के गावों में चिंता का आलम है। हालांकि नदी अभी खतरे के स्तर से तीन मीटर नीचे बह रही है। आंगई बांध से एक लाख दस हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के कारण उंटगन नदी का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है। प्रशासन द्वारा लोगों को नदी के निकट न जाने की चेतावनी दी गई है।
थाना पिढोरा के गांव रामपुर चंद्रसेनी में लगातार हो रही बारिश के कारण मकान गिरने से परिवार के चार लोग दब गए। गांववालों में मलबे से उन सभी को बाहर निकाला। मलबे में दबे लोगों में एक महिला, उसका पुत्र, पुत्रवधू व पौत्र शामिल था। सभी को आगरा के अस्पताल मे्ं भेजा गया, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।   
   

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow