हल्दीराम रेस्टोरेंट में घुसी कार, एयरबैग ने बचा ली जान

आगरा। संजय प्लेस में सोमवार देर रात दौड़ती हुई कार हल्दीराम रेस्टोरेंट में घुस गई। कार का एयरबैग खुल गया। जिससे कार सवार युवक की जान बच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। कार की रफ्तार बहुत तेज बताई गई है।

Sep 10, 2024 - 09:31
 0  348
हल्दीराम रेस्टोरेंट में घुसी कार, एयरबैग ने बचा ली जान

रात हादसा डेढ़ बजे हुआ। रेस्टारेंट बंद था। गार्ड बाहर बैठा था। तभी तेज स्पीड में आई कार सीढियों पर चढ़ते हुए रेस्टोरेंट का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गई। कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार चालक के सिर में चोट आ गई। कार के एयरबैग भी खुल गए। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। कार चालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। कार पुलिस के कब्जे में है। कार चालक नशे में बताया जा रहा है। पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई करने की कह रही है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow