मरीज बनकर आए और डॉक्टर को गोली मार हत्या कर दी, दिल्ली के नामी अस्पताल में वारदात

नई दिल्ली। कोलकाता में ट्रेनी लेडी डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या के बाद खुद सुप्रीम कोर्ट ने डॉक्टर्स की सुरक्षा को चिंता जताई थी। सरकारों को निर्देश भी दिए थे। अब दिल्ली में एक डॉक्टर की हत्या के बाद एक बार फिर डॉक्टर्स की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

Oct 3, 2024 - 09:18
 0  184
मरीज बनकर आए और डॉक्टर को गोली मार हत्या कर दी, दिल्ली के नामी अस्पताल में वारदात

दिल्ली के जैतपुर स्थित नीमा अस्पताल में एक डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटनास्थल कालिंदी कुंज पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

इस वारदात को दो हमलावरों ने अंजाम दिया। आरोपी मरहम-पट्टी के बहाने अस्पताल में आए थे। अस्पताल के कर्मचारियों के अनुसार, ये दोनों व्यक्ति घायल अवस्था में आए और ड्रेसिंग के बाद डॉक्टर से मिलने की मांग की। जब डॉक्टर जावेद अख्तर से मुलाकात हुई तो उन्होंने केबिन में घुसते ही डॉक्टर को गोली मार दी।

अब दिल्ली पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। सीसीटीवी फुटेज से हत्याभियुक्तों की पहचान कर उन तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SP_Singh AURGURU Editor