यूपी के तीर्थयात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, चार मरे

भुवनेश्वर। ओडिशा के बालेश्वर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां एक बस खाई में गिर गई। तीर्थ यात्रियों से भरी यह बस 20 फीट गहरी खाई में गिरी। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि 23 से ज्यादा यात्री घायल हुए है। बताया जाता है कि बस में यूपी के 57 तीर्थयात्री सवार थे।

Sep 28, 2024 - 15:05
 0  13
यूपी के तीर्थयात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, चार मरे

मिली जानकारी के मुताबिक बस उत्तर प्रदेश से पुरी जा रही थी। इसी दौरान बीच रास्त में तीर्थ यात्रियों की बस 20 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। मामले की जांच की जा रही है कि आखिर कैसे यह बस खाई में गिरी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow