भाकियू टिकैत की मंडल आयुक्त के साथ बैठक, किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन

आगरा। राष्ट्रीय नेतृत्व के आदेशानुसार भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों ने आगरा मंडल आयुक्त रितु माहेश्वरी के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी के जिला अध्यक्षों सहित मंडल स्तरीय और प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य हाल ही में हुई अतिवृष्टि और किसानों की अन्य समस्याओं का निदान कराना था।

Sep 27, 2024 - 22:12
Sep 27, 2024 - 22:15
 0  11
भाकियू टिकैत की मंडल आयुक्त के साथ बैठक, किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन

भाकियू के प्रदेश प्रवक्ता और मध्य प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि मंडल आयुक्त रितु माहेश्वरी ने किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया है। 

प्रदेश प्रवक्ता ने इस दौरान संगठन विस्तार और जिले को मजबूत करने पर भी विशेष जोर दिया गया। सभी जिलाध्यक्षों को ब्लॉक, तहसील और जनपद स्तर पर नियमित बैठकें आयोजित करने का निर्देश दिया। साथ ही, पदाधिकारियों के बीच आपसी सम्मान बनाए रखने की भी अपील की गई।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष बुद्ध सिंह प्रधान, मंडल अध्यक्ष रणवीर चाहर, महासचिव जगदीश परिहार, मंडल प्रचार मंत्री गिर्राज परिहार, योगेश अस्थाना, मथुरा जिला अध्यक्ष धर्मवीर चौधरी, आगरा जिला अध्यक्ष राजवीर लवानिया, फिरोजाबाद जिला अध्यक्ष प्रेम अतुल, मैनपुरी जिला अध्यक्ष रूपेंद्र शाक्य, युवा मंडल अध्यक्ष विपिन यादव, महिला प्रकोष्ठ मंडल अध्यक्षा मालती यादव, फिरोजाबाद महिला जिला अध्यक्ष बीना चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SP_Singh AURGURU Editor