राधा कृष्ण के स्वरूपों संग भाजपाइयों ने जमकर खेली गुलाल और फूलों से होली
आगरा। राधा कृष्ण के स्वरूपों, ठंडाई, पुष्प वर्षा, फागुन के गीतों, हवन पूजन कर, स्वरूपों संग होली खेलकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर होली मिलन समारोह मनाया।

भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष भानु महाजन के नेतृत्व में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्गविजय सिंह शाक्य की उपस्थित में ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर वृंदावन से आई मंडली के राधा कृष्ण के स्वरूपों के संग फूलों और गुलाल से अदभुत होली खेली गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ होली पर्व पर विशेष हवन पूजन, बिहारी जी की आरती उतार कर किया गया। आरती के बाद एकता जैन के नेतृत्व में राधा कृष्ण के स्वरूपों ने भजनों पर क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय शाक्य,भाजपा आगरा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया एवं भाजपा एवं महिला मोर्चे के कार्यकर्ताओं के साथ मुरली मनोहर के भजनों पर नृत्य किया।
क्षेत्रीय अध्यक्ष,महानगर अध्यक्ष एमएलसी विजय शिवहरे आदि सभी जनप्रतिनिधियों ने कार्यकर्ताओ के साथ खुलकर गुलाल एवं फूलों की होली खेली। जिला अध्यक्ष गिर्राज कुशवाह, निर्मला दीक्षित, बीना लवानिया, रोहित कत्याल, संजय अरोरा, शिव कुमार, संतोष कटारा, सोनू कक्कड़, स्वीटी कालरा, अनिल सारस्वत, राजकुमार गुप्ता, नीरज गुप्ता, महेश शर्मा, राहुल सागर, बॉबी बेदी, आदित्य अग्रवाल, रश्मि धाकड़, उपमा गुप्ता, अलका अग्रवाल, निधि शर्मा, रेखा नागपाल आदि उपस्थित रही।