हरियाणा में जीत पर झूमे और नाचे आगरा के भाजपाई

आगरा। लोकसभा चुनाव में आशातीत चुनाव परिणाम न मिलने से हताश कार्यकर्ताओं में आज हरियाणा की बंपर जीत ने नया जोश भर दिया है। कार्यकर्ता घरों से बाहर निकल आए और मिष्ठान वितरण के साथ ही ढोल की थाप पर जमकर नाचते रहे।

Oct 8, 2024 - 22:23
 0  15
हरियाणा में जीत पर झूमे और नाचे आगरा के भाजपाई
हरियाणा में जीत पर झूमे और नाचे आगरा के भाजपाई

हरियाणा चुनाव में भाजपा की जीत की हैट्रिक की खुशी में भाजपा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन के नेतृत्व में जयपुर हाउस स्थित ब्रज क्षेत्र कार्यालय में आतिशबाजी एवं मिष्ठान वितरण कार्यक्रम  किया गया।
 
भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता अपनी खुशी का इजहार करने परिणाम घोषित होने के बाद ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर एकत्रित होना शुरू हुए। सभी ने मिलकर पहले आतिशबाजी की। ढोल की थाप पर नाचने लगे। सभी का लड्डूओ से मुंह मीठा किया गया।

भाजपा आगरा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, क्षेत्रीय मंत्री अशोक पिप्पल, क्षेत्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा मनीष गौतम, महेश शर्मा, नीरज गुप्ता, मनोज गर्ग, रोहित कत्याल, हाजी अल्ताफ हुसैन, वरुण पराशर, बॉबी लाले, संचित कुलश्रेष्ठ के अलावा सभी मंडल अध्यक्ष आदि उपस्थित रहे।

भगवान टॉकीज स्थित मनोज ढाबा के पास पार्षद मनोज कुमार के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल की थाप पर जमकर नाच किया। बाद में राहगीरों को मिठाई बाँटी। 

विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा की विजय को असत्य पर सत्य की विजय बताया है। हरियाणा की जनता ने देश के विकास रथ को आगे बढ़ाने का जनादेश दिया है। उन्होंने कांग्रेस व यूपीए गठबंधन की विघटनकारी, जातिवादी, समाज तोड़क राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब इनके झूठ की पोल खुल चुकी है।

राज्य सभा सांसद नवीन जैन के निवास पर जाकर  भारतीय जनता पार्टी की हरियाणा में जीत की बधाई दी गई। सन्देश जैन, प्रकाश गुप्ता, दीपक जैन और सौरव सिंह आदि शामिल थे। नवीन जैन ने कहा कि यह कार्यकर्ताओं की जीत है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SP_Singh AURGURU Editor