भाजपा नेत्री के पति ने भाजपा विधायक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

लखनऊ। लखीमपुर खीरी में आज उस समय सनसनी फ़ैल गई जब एक भाजपा नेत्री के पति ने भाजपा विधायक को पुलिस को मौजूदगी में दौड़ा- दौड़ा कर पीटा। पुलिस काफी मशक्क़त के बाद दोनों को अलग किया।

Oct 9, 2024 - 17:01
Oct 9, 2024 - 17:12
 0  342
भाजपा नेत्री के पति ने भाजपा विधायक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

घटना उस समय की है जब सदर विधायक योगेश वर्मा अपने समर्थकों के अर्बन कॉपरेटिव बैंक के सामने से पैदल जा रहे थे। सामने से भाजपा नेत्री पुष्पा सिंह के पति अवधेश सिंह आए और जब तक विधायक के साथ चल रहे पुलिस वाले कुछ समझ पाते, उन्होंने विधायक को थप्पड़ जड़ दिया।

विधायक योगेश और अवधेश सिंह आपस में ही उलझ गए। साथ चल रहे पुलिसकर्मियों ने बड़ी मुश्किल से अवधेश को अलग किया। अवधेश सिंह बार एसोसिएशन के पदाधिकारी भी बताए जा रहे। 


बताया जाता है कि लखीमपुर में कॉपरेटिव बैंक के चुनाव को लेकर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए हैं। विधायक ने मतदाता सूची फाड़ने पर आपत्ति जताई थी। इसी बात को लेकर अवधेश सिंह आगबबूला हो गए और विधायक के थप्पड़ जड़ दिए। भाजपा नेतृत्व ने इसे गंभीरता से लिया है और अपने स्तर से जाँच करा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SP_Singh AURGURU Editor