पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर स्वच्छता, पौधारोपण और सदस्यता महाअभियान का आयोजन

आगरा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर स्वच्छता अभियान, पौधारोपण और सदस्यता महाअभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रत्येक बूथ पर 100 से अधिक नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ा गया।

Sep 26, 2024 - 23:49
 0  6
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर स्वच्छता, पौधारोपण और सदस्यता महाअभियान का आयोजन

ओबीसी मोर्चा के दयालबाग मंडल अध्यक्ष दिनेश कुशवाहा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य भाजपा की विचारधारा और नीतियों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है। उन्होंने बूथ संख्या 274, 271, और 275 पर स्थानीय लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई और उन्हें भाजपा की विकास योजनाओं से अवगत कराया।

कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं महानगर उपाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, मंडल प्रभारी श्याम बाबू वर्मा, सोनू चौधरी, सौरभ चौधरी, प्रमोद कुशवाहा, और मातृशक्ति की प्रतिनिधि अनामिका मिश्रा, डॉली चौहान, पूनम सोलंकी, मनीषा सिंह सहित अन्य वरिष्ठ और सम्मानित व्यक्तियों ने भाग लिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow