भार्गव महिला सभा ने अलका भार्गव को दिया लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

आगरा। भार्गव महिला सभा के वार्षिकोत्सव में अलका भार्गव को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया. इसके अलावा भी अन्य पुरस्कार प्रदान किए गए।

Mar 24, 2025 - 10:17
 0
भार्गव महिला सभा ने अलका भार्गव को दिया लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड
भार्गव महिला सभा के वार्षिकोत्सव में मौजूद पदाधिकारी और सदस्य।

प्रतापपुरा चौराहा स्थित एक होटल में इस वार्षिकोत्सव की शुरुआत गणेश जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। ईश वंदना के बाद अध्यक्ष अल्पा भार्गव ने सभी का स्वागत किया। संगठन की सचिव संगीता भार्गव ने वर्ष भर में सभा द्वारा किए गए कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। 

समारोह में निर्धारित निधियों से विभिन्न पुरस्कार प्रदान किए गए। मुख्य पुरस्कार कमलेश विमलेश को दिया गया। विमल स्मृति पुरस्कार ऋतु राजीव और पूजा अभिनव को प्रदान किया गया। पुष्पा देवी पुरुष देव निधि से समाज के उन कक्षा छह से आठ और कक्षा 9 से 12 के उन मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया, जिन्होंने इस वर्ष 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। 

इसके साथ ही संगीता, श्रेया, ओजस भार्गव को भी सम्मानित किया गया। भार्गव सभा के नव निर्वाचित अध्यक्ष आलोक, सचिव विशाल और कोषाध्यक्ष राहुल का भी सम्मान किया गया।