विसर्जन से पहले गणपति दरबार में भंडारे, कमला नगर—बल्केश्वर के राजा गणपति दरबार में भी पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालु

आगरा। गणेश विसर्जन के साथ शहर भर में पंडालों में भंडारे का दौर प्रारंभ हो गया है। सोमवार सुबह हवन-पूजन के और आरती के बाद जगह—जगह भंडारे होते देखे गए। इनमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। लोग प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं।

Sep 16, 2024 - 15:06
 0  57
विसर्जन से पहले गणपति दरबार में भंडारे, कमला नगर—बल्केश्वर के राजा गणपति दरबार में भी पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालु

पोला भाई ग्रुप द्वारा कमला नगर—बल्केश्वर के राजा ग​णपति महोत्सव का आज अंतिम दिन है। सुबह की आरती के बाद यहां भी दोपहर से भंडारा आरंभ हुआ। भंडारे में पधारे भक्तजनों को प्रेम पूर्वक प्रसाद ग्रहण कराया गया। इसके साथ ही कमलानगर में ही कई अन्य स्थानों पर, बल्केश्वर में कई जगह, संजय प्लेस, दयालबाग, शाहगंज, खंदारी, यमुना किनारा, पुराने बाजारों में कई जगह आज विसर्जन यात्रा की तैयारी की जा रही थी। शाम तक विसर्जन होंगे। यह कल भी जारी रहेंगे। इन सभी जगहों पर आज दोपहर से भंडारे शुरू हुए और सैकड़ों की संख्या में लोग प्रसादी ग्रहण करने पहुंचे। इससे पहले लोगों ने अपने आराध्य की पूजा अर्चना की। शाम तक हाथी घाट पर सबसे ज्यादा विजर्सन होंगे। इसके साथ ही मनोहरपुर में बनाए गए कुंड, दयालबाग में बनाए गए कुंड, कैलाश घाट सहित कई जगह गणपति जी के विजर्सन की तैयारी दिखी। विसर्जन यात्राओं के लिए रूट डायवर्जन भी किया गया है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SP_Singh AURGURU Editor