सारे घर में डंका बाजे रे मां रानी सती दादी जी का…मंगल पाठ में गूंजे मां रानी सती दादी के भजन

आगरा। तेरा ही सहारा दीदी….सारे घर में डंका बाजे मां रानी सती दादी जी का…जैसे भजनों के साथ रानी सती दादी जी का मंगल पाठ सम्पन्न हुआ।

Sep 3, 2024 - 18:57
 0  32
सारे घर में डंका बाजे रे मां रानी सती दादी जी का…मंगल पाठ में गूंजे मां रानी सती दादी के भजन
जीवनी मंडी स्थित श्रीखाटू श्याम जी मंदिर के एसी हॉल में रानी सती महिला मंडल द्वारा आयोजित भादी मावस महोत्सव में उपस्थित महिलाएं।

जीवनी मंडी स्थित श्रीखाटू श्याम जी मंदर के एसी हॉल में रानी सती महिला मंडल द्वारा मंगलवार को रानी सती दादी जी का मंगल पाठ आयोजित किया गया। भादी मावस महोत्सव के अन्तर्गत हुए मंगल पाठ की वाचिका कोलकाता से पधारीं मंटू अग्रवाल थीं। पीत परिधानों में सजी संवरी सुहागिन महिलाओं ने अपनी आराध्य रानी सती दादी से अमर सुहाग आशीर्वाद की कामना की। महिलाओं की श्रद्धा उनके भावों में झलक रही थी और रानी सती दादी जी के अद्भुत श्रंगार के माध्यम से प्रमाणित हो रही थी। दादी जी का भव्य श्रंगार कर पूजन के साथ मंगल पाठ आरंभ हुआ। मां रानी सती दादी के नाम की जोत जलायी गयी। सभी सुहागिनों ने 13− 13 वस्तुएं आदि सुहाग वस्तुएं रानी सती दादी को अर्पित कीं। भजनों पर नृत्य करते हुए सभी महिलाएं भाव विभाेर हो उठीं। इस अवसर पर संगीता अग्रवाल, उषा अग्रवाल, रेनू, सुनीता, कल्पना, मंजू आदि ने सामूहिक पूजन में सहभागिता की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SP_Singh AURGURU Editor