आगरा दीवानी में घूमती मिली बदहवास महिला ने कहा- पति ने तीन लाख रुपये में बेचा था, रोज होता था गलत काम

आगरा। दीवानी में एक महिला बदहवास हालत में घूमती मिली। महिला का आरोप है कि उसके पति ने उसे तीन लाख रुपये में बेच दिया था। दो व्यक्ति उसके साथ गलत काम करते थे। बाद में महिला को वे दोनों पांच लाख रुपये में बेचने जा रहे थे। वह भगवान टॉकीज पर बचकर भाग आई। पुलिस मौके पर पहुंचकर महिला से पूछताछ कर रही है।

Sep 19, 2024 - 13:36
 0  19
आगरा दीवानी में घूमती मिली बदहवास महिला ने कहा- पति ने तीन लाख रुपये में बेचा था, रोज होता था गलत काम

 

 

दीवानी परिसर में अधिवक्ता ओमवीर सिंह चाहर को गेट नंबर दो पर यह महिला बदहवास हालत में घूमती दिखी। महिला ने अधिवक्ता से पीने को पानी मांगी। अधिवक्ता ने महिला से पूछा कि यहां इस स्थिति में कैसे घूम रही है। इस पर महिला ने पूरी कहानी बताई। महिला का कहना था कि वो अछनेरा गांव की रहने वाली है। एक साल पहले मथुरा के पास एक गांव में शादी हुई थी। पति प्रशांत खेती करता है। 13 अगस्त को पति उसे मायके लेने पहुंचा। उससे कहा कि तुझे घुमाने ले जाऊंगा। फिर दो लोगों के साथ भेज दिया। उसके मुंह पर कपड़ा डाल दिया गया। वह  बेहोश हो गई। उसे एक जंगल में कमरे में रखा गया। दो व्यक्ति उसके साथ लगातार गलत काम कर रहे थे। उसे खाने को नहीं दिया जाता था।

 

महिला ने बताया कि दोनों व्यक्ति उसे 5 लाख रुपये में बेचने के लिए ले जा रहे थे। भगवान टॉकीज में वो नाश्ता करने रुके। महिला किसी तरह बचकर भाग आई। वो दीवानी परिसर पहुंच गई। अधिवक्ता ओमवीर सिंह चाहर ने पुलिस को सूचना दी।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow