हरियाणा में पान मसाला और गुटखा पर एक साल के लिए रोक

चंडीगढ़। हरियाणावासियों के लिए बड़ी खबर है। राज्य के संयुक्त खाद्य आयुक्त ने प्रदेश में एक साल के लिए पान मसाला, गुटखा व तंबाकू से बने अन्य उत्पादों पर प्रतिबंध लगा दिया है।

Sep 13, 2024 - 21:18
 0  2
हरियाणा में पान मसाला और गुटखा पर एक साल के लिए रोक

जारी आदेश के अनुसार यह आदेश 7 अक्टूबर 2024 से लागू होगा। इससे पहले सभी पान मसाला विक्रेता व परचून दुकानदारों को पान मसाला, गुटखा व तंबाकू से बने अन्य उत्पादों को बेचना या नष्ट करना होगा। 

खाद्य आयुक्त ने आदेश दिया है कि यदि सात अक्टूबर 2024 के बाद हरियाणा में किसी भी दुकानदार के पास पान मसाला, गुटखा व तंबाकू से बने अन्य उत्पाद मिले तो उसके खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2006 के तहत विधिक कार्रवाई की जाएगी। 

इसके साथ नोटिस में कहा गया है कि पान मसाला, गुटखा व तंबाकू से बने अन्य बने उत्पाद के भण्डारण, बिक्री व निर्माण पूरी तरह से प्रतिबंधित है। आदेश का पालन न करने वाले पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow