रामलीला मैदान पर बना अयोध्या सा नजारा, प्रभु श्रीराम का हुआ राज्याभिषेक

आगरा। आज रामलीला मैदान पर अयोध्या जैसा नजारा है। मर्यादा पुरुषोत्तम राम वनवास पूरा कर अयोध्या लौटे हैं। अयोध्या में उनके राजतिलक की तैयारियाँ हो रही हैं। अयोध्यावासियों को प्रभु राम के राजतिलक का इंतज़ार है।

Oct 15, 2024 - 23:20
 0  71
रामलीला मैदान पर बना अयोध्या सा नजारा, प्रभु श्रीराम का हुआ राज्याभिषेक

आज रामलीला मैदान अयोध्यानगरी का रूप लिए हुए दिखा। हो भी क्यों न, मर्यादा पुरुषोत्तम राम वनवास पूरा कर अयोध्या जो लौटे रहे हैं। अयोध्या में उनके राजतिलक की तैयारियाँ हो रही हैं। अयोध्यावासियों को प्रभु राम के राजतिलक का इंतज़ार है। 

रामलीला मैदान पर प्रभु राम के राज्याभिषेक की लीला का मंचन किया गया। मुनि वशिष्ठ ने प्रभु श्रीराम का राजतिलक किया। इसके बाद उनका राज्याभिषेक हुआ। हनुमान जी द्वारा पूरे शरीर पर सिंदूर मलने के बाद प्रभु राम और माता सीता के सामने पहुँचाना और अपना सीना चीरकर प्रभु राम और माता सीता के विराजमान की लीला का भी मंचन हुआ। 

प्रभु श्रीराम का राजतिलक श्री रामलीला कमेटी के मुख्य यजमान पंडित वेद प्रकाश प्रचेता और चक्रपाणि शर्मा द्वारा कराया गया। 

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल, कमेटी के अध्यक्ष व विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, महामंत्री राजीव अग्रवाल, टीएन अग्रवाल, रामसरन मित्तल, भगवान दास बंसल, मनोज अग्रवाल, मुकेश जौहरी आदि मौजूद थे। 

भजनों की चल रही अमृत वर्षा 

राज्याभिषेक के बाद सुप्रसिद्ध भजन गायक नंद किशोर शर्मा उर्फ़ नंदू भैया प्रभु श्री राम और ख़ाटू श्याम के भजनों की अमृत वर्षा कर रहे हैं। पूरा वातावरण भक्तिमयी बना हुआ है।रामलीला मैदान पर श्याम सेवक परिवार की ओर से खाटू श्याम जी का अलौकिक दरबार सजाया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow