सेक्टर चार में अब पंडित दीनदयाल उपाध्याय की अष्टधातु प्रतिमा

आगरा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय पुरम (आवास विकास कॉलोनी) के सेक्टर 4 में लगी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुरानी प्रतिमा की जगह जल्द ही अष्टधातु की प्रतिमा स्थापित होने जा रही है।

Sep 18, 2024 - 11:32
 0  20
सेक्टर चार में अब पंडित दीनदयाल उपाध्याय की अष्टधातु प्रतिमा

जनसंघ के संस्थापकों में से एक पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अंत्योदय का मंत्र दिया था जिस पर भाजपा भी आज तक आगे बढ़ रही है। उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद द्वारा आगरा में विकसित की गई कॉलोनी को पहले आवास विकास कॉलोनी के नाम से ही जाना जाता था, लेकिन कल्याण सिंह की सरकार में नगर विकास मंत्री रहे लालजी टंडन के प्रस्ताव पर राज्य सरकार ने इस कॉलोनी का नाम पंडित दीनदयाल उपाध्यायपुरम कर दिया था।

बरसों पहले इसी कॉलोनी की में तत्कालीन भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग के प्रयासों से सेक्टर 4 में पार्क के बाहर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा लगवाई गई थी। इसी प्रतिमा पर भाजपा के लोग पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के दिन माल्यार्पण आदि कार्यक्रम करते हैं। 

सेक्टर 4 के पार्क के बाहर लगी प्रतिमा ऊंचाई में अधिक है। प्रतिमा तक पहुंचने के लिए सीढ़ी लगानी पड़ती है। समय के साथ प्रतिमा थोड़ी जर्जर भी हो चुकी है। सीढ़ी लगाने पर यह प्रतिमा 
हिलती है, जिसके गिरने का खतरा भी रहता है। 

 आगरा उत्तर के भाजपा विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने सरकार से आग्रह किया था कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुरानी प्रतिमा की जगह अष्टधातु की नई प्रतिमा स्थापित की जाए। विधायक के आग्रह पर सरकार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की अष्टधातु प्रतिमा तैयार करा ली है और बहुत जल्द इसे सेक्टर 4 पार्क के बाहर पुराने प्रतिमा स्थल पर ही स्थापित कर दिया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow