आर्मी जवान से की लूटपाट, मारपीट, महिला साथी से गैंगरेप

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां से 50 किलोमीटर की दूरी पर बने ऐतिहासिक जाम गेट के पास दो ट्रेनी आर्मी जवान अपनी दो महिला साथियों के साथ नाइट ड्राइव और पिकनिक पर निकले थे। जाम गेट के पास आर्मी का पुराना फायरिंग रेंज है, जहां देर रात चारों लोग बैठे हुए थे। इस दौरान करीब छह बदमाश वहां आए और चारों को बंधक बनाकर, मारपीट कर उनसे लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया।

Sep 12, 2024 - 12:54
 0  10
आर्मी जवान से की लूटपाट, मारपीट, महिला साथी से गैंगरेप

आरोप है कि इस दौरान एक महिला साथी से बंदूक की नोक पर गैंगरेप भी किया गया। पीड़ितों ने पुलिस को जो जानकारी दी है, उसके अनुसार, 11 सितंबर की देर रात करीब 2.30 बजे चार दोस्त पार्टी करने फायरिंग रेंज के पास पहुंचे थे। वहां, 6 बदमाश आए और उनसे मारपीट की, महिला साथियों को भी मारा और 10 लाख रुपये की डिमांड की। 

इसके बाद आरोपियों ने एक जवान और महिला साथी को बंधक बनाए रखा। वहीं, दूसरे जवान और महिला साथी को 10 लाख रुपये लाने के लिए भेज दिया। आरोप है कि बंधक बनाई गई महिला साथी के साथ गन पॉइंट पर गैंगरेप किया गया। 

 

 

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow