नौशेरा सेक्टर में सीमा पार से फायरिंग में सेना का जवान घायल  

जम्मू। जम्मू कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में सीमा पार से की गई फायरिंग में सेना के एक जवान के घायल होने की सूचना है। घायल जवान गोरखा रेजीमेंट का मनु कुमार है।

Mar 12, 2025 - 19:22
 0
नौशेरा सेक्टर में सीमा पार से फायरिंग में सेना का जवान घायल   
प्रतीकात्मक चित्र।

बॊर्डर पर यह गोलीबारी बुधवार को राजौरी जिले में हुई। इस दौरान लाइन ऒफ कंट्रोल पर धमाका भी हुआ। तीन राउंड फायरिंग की गई। गोरखा रेजीमेंट के जवान मनु कुमार के घायल होने के बाद सेना अलर्ट हो गई। क्षेत्र में व्यापक स्तर पर सर्च ऒपरेशन शुरू कर दिया गया है। 

विगत 21 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के ब्रिगेडियर स्तर के सैन्य अधिकारियों के बीच एक बैठक में तय किया गया था कि दोनों देशों की सेनाएं बॊर्डर पर शांति कायम रखेंगी। इस मीटिंग के 20 दिन बाद ही सीमा पार से फायरिंग की यह घटना हुई है।

SP_Singh AURGURU Editor