अप्सा फ़िएस्टा: आकर्षक रंगोली बना बच्चों ने मोहा सबका मन

आगरा। सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल में अप्सा फिएस्टा 2024-25 अंतर्विद्यालयी साहित्यिक, क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने आकर्षक रंगोली बना सबका मन मोह लिया।

Oct 5, 2024 - 20:57
 0  14
अप्सा फ़िएस्टा: आकर्षक रंगोली बना बच्चों ने मोहा सबका मन

कार्यक्रम का शुभारंभ अप्सा के अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता,  सचिव डॉ. गिरधर शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रद्युमन चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष डॉ. जीएस राणा, संयुक्त सचिव त्रिलोक सिंह राणा, कर्नल अपूर्व त्यागी, मनीष गुप्ता, राजन गोयल तथा विद्यालय की प्रधानाचार्या अंशु सिंह,  उप प्रधानाचार्य अभिषेक क्रिस्टी ने संयुक्त रूप से माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलित कर किया। 

विद्यालय की एमडी ओशीन शर्मा द्वारा मुख्य अतिथि, विशिष्ठ अतिथि तथा अप्सा फिएस्टा के सम्मानित सदस्यों का अभिनंदन किया गया। विद्यालय के छात्र -छात्राओं ने गणेश वंदना प्रस्तुत की।

इसके पश्चात अप्सा फिएस्टा प्रतियोगिताओं की श्रृंखला में रंगोली प्रतियोगिता का आगाज़ हुआ। जिसमें  22  विद्यालय के 88 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

निर्णायक मंडल में डॉ. रेखा कक्कड़,  सुश्री शीतल शर्मा , नरेंद्र सोलंकी शामिल थे। को उपहार प्रदान किए गए।

प्रथम पुरस्कार गायत्री पब्लिक स्कूल यूनिट -1,  द्वितीय पुरस्कार  प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल,  तृतीय पुरस्कार सिम्बोजिया स्कूल,  सांत्वना पुरस्कार कर्नल्स ब्राइटलैंड स्कूल, माही इंटरनेशनल स्कूल को दिया गया।  

कार्यक्रम में जूली दीक्षित, भावना राठौर अनुभव बंसल, आलोक वैष्णव, अंजना गुप्ता, विक्की कथूरिया, अर्पणा शुक्ला, श्रुति अरोरा, विकास गोयल, अंकुर सक्सेना आदि का योगदान रहा । मंच संचालन आदित्य अग्रवाल ने किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SP_Singh AURGURU Editor