रामायण के सभी अध्यायों की झलक दिखेगी भव्यतम जनक महल में

इस बार की जनकपुरी को भव्य बनाने की तैयारी है। इस बार का जनक महल अभ तक की सभी जनकपुरी की तुलना में सबसे बड़ा होगा। कोलकाता के 100 से अधिक कारीगर इस महल को आकार देने में दिन रात जुटे हैं।

Sep 8, 2024 - 19:37
 0  28
रामायण के सभी अध्यायों की झलक दिखेगी भव्यतम जनक महल में


आगरा। इस बार की जनकपुरी अनूठी होगी। जनक महल इतना भव्य होगा कि पहले किसी जनकपुरी में नहीं बना। जनकपुरी में रामायण के हर अध्याय की झलक दिखाई देगी

। जनक महल के निर्माण में वास्तु शास्त्र का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। कोलकाता के 100 से अधिक कारीगर इस परिकल्पना को साकार करने की कोशिश में दिन रात लगे हैं।

 
यह जानकारी आयोजन समिति के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल  ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दी। उन्होंने कहा कि कार्यकारिणी के सदस्यों के सुझाव के बाद जनकमहल दुबई के राममंदिर की तर्ज पर बनाया जा रहा है। जनकमहल 300 बाई 400 फीट का होगा। 


संयोजक गौरव राजावत ने बताया कि जनक महल में प्रवेश व निकास द्वार होंगे। प्रवेश द्वार सोरों कटरा की तरफ से होगा। 
मीडिया प्रभारी राजीव शर्मा ने बताया कि दुबई के राममंदिर में बाल्यकाल से लेकर सीता स्वयंवर व भरत मिलाप की छाप है। यह जनक महल में भी देखने को मिलेगा। जनक महल का मंच पूर्व दिशा में बनाया जा रहा है। 


पत्रकार वार्ता में संयोजक राहुल चतुर्वेदी, राजा जनक प्रमोद वर्मा, महिला समिति की संरक्षक मधु बघेल, हेमंत भोजवानी, अनुराग उपाध्याय, मुनेंद्र जादौन, निशांत चतुर्वेदी, आशीष पाराशर आदि उपस्थित थे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow