aurguru news : आज से मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन कई राशियों पर डालेगा प्रभाव

मंगल ग्रह 26 अगस्त को मिथुन राशि में दोपहर तीन बज कर 26 मिनट पर आ जाएगा। मंगल एक राशि पर 45 दिन रहता है। 20 अक्टूबर को मंगल कर्क राशि में दोपहर दो बज कर 22 मिनट पर आएगा। तब तक मंगल ग्रह मिथुन राशि पर ही गोचर करेगा। मंगल के परिणाम अधिक तीव्र होते हैं। मंगल ग्रह सभी 12 राशियों के लिए निम्नवत रहेगा।

Aug 26, 2024 - 14:36
Aug 26, 2024 - 14:40
 0  369
aurguru news : आज से मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन कई राशियों पर डालेगा प्रभाव


मेष-इस राशि के लोगों को भूमि, भवन, वाहन आदि की प्राप्ति हो सकती है। वस्त्र-आभूषण प्राप्त होंगे। व्यापार उन्नति एवं नौकरी में पदोन्नति के साथ धन लाभ होगा। सत्ता शासन का लाभ मिलेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी।

वृष- आपका दूसरे देश में प्रवास हो सकता है। मित्रों से झगड़ा होने के संकेत हैं। व्यापार में आमदनी कम खर्च अधिक होगा। वाहन तीव्र गति से न चलाएं अन्य दुर्घटना हो सकती है।

मिथुन- कार्य क्षेत्र में अधीनस्थ एवं उच्चाधिकारियों से अकारण मतभेद हो सकता है। स्वास्थ्य में गिरावट रहेगी। मन में कोई अज्ञात भय बना रहेगा। विदेश यात्रा अथवा लंबी यात्रा के योग बन सकते हैं।

कर्क- परिवार में अकारण क्लेश उत्पन्न हो सकता है। प्रेम सम्बंधों मेंिकसी तीसरे व्यक्ति के कारण दूरियां बढ़ सकती हैं। भूमि, भवन, वाहन आदि खरीदने की योजना बन सकती है। आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा।

सिंह- आपकी धन संपत्ति में वृद्धि होगी। राजनीति में पद एवं कद बढ़ सकता है। नौकरी में पदोन्नति के साथ मनचाहे स्थान पर तैनाती हो सकती है। कोर्ट कचहरी में फैसले आपके पक्ष में आ सकते हैं। रोजगार प्राप्त होगा।

कन्या- आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। विदेश यात्रा, मित्रों से अकारण अनबन हो सकता है। कोई विश्वासप्राप्त व्यक्ति धोखा दे सकता है। व्यस्तता बनी रहेगी।

तुला- आप यदि व्यापार से जुड़े हैं तो इसमें वृद्धि होगी। दाम्पत्य जीवन में शक-संदेह करने से बचें। अन्य सम्बंधों में तनाव बढ़ सकता है। लंबी दूरी की यात्रा अथवा विदेश यात्रा भी हो सकती है। स्वास्थ्य में गिरावट रहेगी।

वृश्चिक- आप यदि पहले से किसी बीमारी से ग्रस्त हैं तो स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी रखें अन्यथा आपका रोग गंभीर रूप ले सकता है। झगड़े आदि से बचें। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा।

धनु- परिवार में किसी मांगलिक कार्य पर अत्यधिक धन खर्च हो सकता है। व्यापार में मंदा आ सकता है। राजनीति में विरोधी षड्यंत्र रच कर परेशान कर सकते हैं। सट्टा, जुआ, शेयर आदि के कारण धन हानि हो सकती है।

मकर- मुकदमे आदि में विजय प्राप्त होगी। भूमि, सोना, वस्त्र आदि का लाभ होगा। प्रेम संबंधों में आया तनाव दूर होगा। नौकर अच्छे मिलने में कुछ कठिनाई हो सकती है। कारागार में बंद लोग कारागार से मुक्त होंगे। 

कुंभ- धन खर्च बढ़ेगा। कार्य क्षेत्रत्र में सहयोगियों के साथ अकारण अनबन हो सकती है। संतान के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। व्यापार में सहयोगी धोखा दे सकता है। सार्वजनिक कार्यों में निंदा होगी।

मीन- गृह सुख में कुछ कमी हो सकती है। भूमि संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। माता के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट रहेगी। कृषि कार्य से जुड़े लोगों को अचानक बड़ा लाभ हो सकता है। राजनीति में वर्चस्व रहेगा।

ज्योतिषाचार्य- डा. अरविंद मिश्र

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SP_Singh AURGURU Editor