अखिलेश , अरविंद की जीत सात बार लगातार, कमाल

विवि कर्मचारी संघ के चुनाव पर एंटी इनकंबेसी का कोई असर नहीं होता। तभी तो अध्यक्ष अखिलेश चौधरी और महामंंत्री पद पर अरविंद गुप्ता लगातार सातवीं बार जीत गए। उनसे ही जानते हैं उनकी जीत का कारण

Sep 19, 2024 - 15:43
 0  20
अखिलेश , अरविंद  की जीत सात बार लगातार, कमाल

आगरा। डा. भीमराव अंबेडकर विवि कर्मचारी संघ के चुनाव में सातवीं बार फिर अखिलेश चौधरी अध्यक्ष व अरविंद गुप्ता महामंत्री चुने गए हैं। आश्चर्य की बात है कि विवि कर्मचारी संघ के चुनाव पर एंटी इनकंबेंसी का कोई असर नहीं होता। इस संबंध में हमने चुने हुए अध्यक्ष व महामंत्री से बात की। 
अध्यक्ष पद का चुनाव जीते अखिलेश चौधरी का कहना है कि उनके लगातार जीतने का कारण कर्मचारियों के हित के लिए हमेशा तैयार रहना है। कोई भी कर्मचारी उन्हें अपनी समस्या बताता है, वह तुरंत उसके साथ उठकर चल देते हैं और जी जान से कोशिश करते हैं कि उससी समस्या सुलझ जाए। कर्मचारियों के सुखदुख में हमेशा उनके साथ खड़े रहना ही उनकी जीत का मुख्य कारण है। 
महामंत्री पद पर लगातार सातवीं बार विजय श्री हासिल करने वाले अरविंद गुप्ता का कहना है कि कर्मचारियों के साथ हमेशा खड़े रहना। उनकी समस्याओं का विवि के अधिकारियों से निराकरण कराना ही उनकी जीत का मुख्य कारण है। उनका कहना है कि किसी भी कर्मचारी को कोई समस्या हो वह तुरंत उसकी समस्या का हल कराने की कोशिश करते हैं। यही नहीं यदि कोई कर्मचारी गंभीर बीमार हो जाए तो वह विवि की ओर से उसको आर्थिक सहायता दिलाने का भी प्रयास करते हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow