ऐश्वर्या से शादी से पहले भी थे अभिषेक के अफेयर

मुंबई। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की शादीशुदा जिंदगी तो सहजता से चल रही है। मगर उनके लाडले की मैरिज लाइफ में उथल-पुथल मचा हुआ है। बताया जाता है कि उनका और ऐश्वर्या का रिश्ता टूटने के कगार पर है। हालांकि इसकी कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। बस अफवाहें हैं। हम आपको आज एक्टर की लव लाइफ के बारे में बताने जा रहे हैं। उनकी एक कथित गर्लफ्रेंड के बारे में भी बताने जा रहे हैं।

Aug 27, 2024 - 15:59
 0  34
ऐश्वर्या से शादी से पहले भी थे अभिषेक के अफेयर

अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय से 2007 में शादी की थी। अब उनके रिश्ते को 17 साल हो चुके हैं। उनकी बेटी आराध्या भी है, जो हमेशा मां के साथ नजर आती हैं। ऐश्वर्या राय से पहले अभिषेक बच्चन की शादी रणधीर कपूर-बबीता कपूर की बेटी, करीना कपूर की बड़ी बहन और नामी एक्ट्रेस करिश्मा कपूर से होने वाली थी। दोनों की सगाई अक्टूबर, 2002 में हुई थी।
मगर फरवरी, 2023 में सगाई टूट गई थी। करिश्मा और अभिषेक के ब्रेकअप होने के पीछे कई वजहें बताई जाती हैं। कुछ में कहा जाता है कि करिश्मा को बच्चन परिवार के साथ नहीं रहना था। इसलिए सगाई टूटी। वहीं, किसी में ये दावा किया जाता है कि जया बच्चन नहीं चाहती थीं कि एक्ट्रेस शादी के बाद एक्टिंग करें और बबीता को ये बात मंजूर नहीं थी।
बताया जाता है की अभिषेक और दीपानिता ने एक-दूसरे को करीब 10 महीने ही डेट किया था और फिर ये अलग हो गए थे। एक्ट्रेस ने 16 दिसंबर, दिल विल प्यार व्यार, असंभव, कोई आप सा, 'लेडीज वर्सेज रिक्की बहल, वॉर, रात बाकी है, नीयत जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा, वह मिसमैच्ड, सिक्स, सेविंग चिंटू, जैसी वेब सीरीज की हैं। दीपानिता शर्मा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने अभिषेक बच्चन के साथ जो भी समय बिताया है, वह उनके लिए मायने नहीं रखता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SP_Singh AURGURU Editor