महाराजा अग्रसेन जयन्ती पर धूमधाम से निकलेगी शोभायात्रा

आगरा। अग्रवाल महासभा रामबाग द्वारा महाराजा अग्रसेन जयन्ति के उपलक्ष्य में 4 अक्टूबर को धूमधाम से शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा।

Sep 29, 2024 - 20:37
 0  14
महाराजा अग्रसेन जयन्ती पर धूमधाम से निकलेगी शोभायात्रा

जिसमें 15 आकर्षक झांकियां होंगी। 1 अक्टूबर को मेहंदी उत्सव में महाराजा अग्रसेन व महारानी माधवी की स्वरूप को मेहंदी लगाई जाएगी। मेहंदी उत्सव के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, जिसमें समगठन की महिलाएं व बच्चे उत्साह व मंग के साथ भाग लेंगे। 

1 अक्टूबर को ही आमंत्रण यात्रा निकालकर लोगों को शोभायात्रा के लिए आमंत्रित किया जाएगा।  
यह जानकारी अग्रवाल संगठन रामबाग की अध्यक्ष निशा सिंघल ने आमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम में दी। बताया कि 3 अक्टूबर को हवन आयोजित किया जाएगा। 

हवन के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा। लोगों से अपील की कि अधिक से अधिक लोग शोभायात्रा में शामिल हो। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जाएगा। 

इस अवसर पर माहाराजा अग्रसेन व महारानी माधवी के स्वरूप लाजपत अग्रवाल, निर्मला देवी का माला व पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में संरक्षक विजय गर्ग, कपिल अग्रवाल, सतीश चंद गर्ग, गोपाल अग्रवाल, अनिल कुमार बंसल, नरेश चंद अग्रवाल, लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, भगवती प्रसाद ग्रवाल, सुभाष ग्रवाल, दिनेश गर्ग, राजेश अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SP_Singh AURGURU Editor