आगरा के प्रख्यात सर्जन डॉ. अजय प्रकाश का निधन

आगरा। शहर के जाने माने सर्जन डॊ. अजय प्रकाश का आज सायंकाल निधन हो गया। वे पूरी तरह स्वस्थ थे। आज दोपहर में लंच करने के बाद सोने चले गए थे। इसके बाद वे नहीं उठे। माना जा रहा है कि सोते समय हुए ह्रदयाघात से डॊ. अजय प्रकाश का निधन हुआ है। हाल ही में आगरा में हुए एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ आगरा के सातवें इंस्टॉलेशन समारोह में डॊ. अजय प्रकाश को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया था।

Feb 9, 2025 - 21:59
Feb 9, 2025 - 22:10
 0
आगरा के प्रख्यात सर्जन डॉ. अजय प्रकाश का निधन

डॊ. अजय प्रकाश ने दूरबीन विधि से पित्ताशय की पथरी और अपेंडिक्स के एक दिन में 85 आपरेशन का रिकॉर्ड बनाया था। इसके लिए उन्हें राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत किया गया था। उनकी गिनती शहर के प्रमुख सर्जन में होती थी। डॊ. अजय प्रकाश ने पहले विजय नगर कॊलोनी में अपना अस्पताल खोला था। इसके बाद उन्होंने आगरा-मथुरा मार्ग पर शांतिवेद हॉस्पिटल स्थापित किया था।

परिवार के सूत्रों ने बताया कि आज दोपहर में डॉ. अजय प्रकाश अपने किसी मित्र के यहां लंच पर गए थे। वहां से लौटने के बाद वह आराम करने के लिए अपने रूम में चले गए थे। उनकी सोते में ही मृत्यु हो गई। मृत्यु का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है।

डॉ. अजय प्रकाश के निधन की सूचना मिलते ही उनके आवास पर शुभचिंतकों और रिश्तेदारों का का पहुंचना शुरू हो गया है। डॉ. श्वेतांक प्रकाश उनके इकलौते पुत्र हैं और पुत्री डॉ. स्वाति हैं।

SP_Singh AURGURU Editor