आगरा से दिल्ली जाने वाले यमुना एक्सप्रेस वे पर सफर महंगा हो जाएगा, जानें चार दिन बाद कितन देना होगा टोल टैक्स

आगरा। यमुना एक्सप्रेस वे पर टोल दरें बढ़ाने का फैसला किया गया है, जिसके बाद अब से यमुना एक्सप्रेस वे पर लोगों के लिए सफर करना महंगा हो जाएगा। बताया जा रहा है कि एक अक्टूबर से टोल की दरें बढ़ाने का फैसला लिया गया है। इसमें औसतन 4% तक इजाफा किया गया है। बता दें, यमुना एक्सप्रेस वे पर टोल की दरें 2021-22 के बाद बढ़ाई जा रही है।

Sep 26, 2024 - 19:45
 0  209
आगरा से दिल्ली जाने वाले यमुना एक्सप्रेस वे पर सफर महंगा हो जाएगा, जानें चार दिन बाद कितन देना होगा टोल टैक्स

दिल्ली को आगरा से जोड़ने वाला यमुना एक्सप्रेस वे 165 किलोमीटर लंबा है। 6 लेन वाला एक्सप्रेस वे मथुरा और अलीगढ़ से होकर गुजरता है। इसका निर्माण यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा किया गया है और इसका ठेका जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड को दिया गया था। इस एक्सप्रेस वे के बनने से दिल्ली से आगरा तक की यात्रा में काफी समय की बचत हुई है। पहले दिल्ली से आगरा जाने में लगभग 4 घंटे का समय लगता था जो अब 2.5 घंटे में पूरी हो जाती है। इसके अलावा, यह एक्सप्रेसवे ओल्ड जीटी रोड और राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर ट्रैफिक को कम करने में भी मदद कर रहा है।

प्राधिकरण का दावा है कि टोल वृद्धि के लिए जेपी इंफ्राटेक द्वारा 2022-23 में दिए गए प्रस्ताव की दरों को ही 2024-25 में लागू किया जा रहा है। इससे एक्सप्रेस वे पर सफर करने वालों पर अधिक भार नहीं होगा। प्राधिकरण बोर्ड की बृहस्पतिवार को हुई 82 वीं बोर्ड बैठक में टोल दर वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।

हर दिन गुजरते हैं हजारों वाहन
यमुना एक्सप्रेस वे पर प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं। एक अनुमान के मुताबिक यह आंकड़ा तकरीबन 35 हजार वाहनों के आस—पास है। सप्ताहांत में वाहनों की संख्या प्रतिदिन पचास हजार तक पहुंच जाती है। एक्सप्रेस वे का संचालन जेपी इंफ्राटेक कंपनी कर रही है। उसने प्राधिकरण को टोल दरों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया है।

अभी क्या हैं टोल की दरें
फिलहाल, यमुना एक्सप्रेसवे पर हल्के वाहन जैसे मोटरसाइकिल के लिए 3.25 रुपये प्रति किलोमीटर टोल दरें है। बसों, ट्रकों और भारी वाहनों के लिए 8.45 रुपये प्रति किलोमीटर है। कार, जीप, वैन और अन्य हल्के वाहनों के लिए 2.65 रुपये प्रति किलोमीटर टोल है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SP_Singh AURGURU Editor