यूपी में अधिवक्ता 25 फरवरी को हड़ताल पर रहेंगे, एडवोकेट एक्ट में संशोधन का विरोध

आगरा। एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल में किए जा रहे संशोधन के विरोध में आगामी 25 फरवरी को समूचे उत्तर प्रदेश में अधिवक्ता हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल का आह्वान बार काउंसिल उत्तर प्रदेश ने किया है। इसी सिलसिले में आज आगरा बार सभागार में हुई अधिवक्ताओं की सभा में हड़ताल का संकल्प लिया गया।

Feb 20, 2025 - 22:31
 0
यूपी में अधिवक्ता 25 फरवरी को हड़ताल पर रहेंगे, एडवोकेट एक्ट में संशोधन का विरोध

बार सभागार में आयोजित बैठक को बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष प्रशांत अटल ने संबोधित किया। उन्होंने अधिवक्ताओं को भरोसा दिलाया कि एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट में अधिवक्ताओं के खिलाफ लाए जा रहे संशोधनों को किसी भी सूरत में पारित नहीं होने दिया जाएगा। बार काउंसिल उत्तर प्रदेश अधिवक्ताओं के हित में हर संभव कदम उठाएगी। उन्होंने 25 फरवरी को बार काउंसिल के आह्वान पर होने वाली हड़ताल की भी जानकारी दी।

सभा को आगरा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष बाबू परमार, पूर्व अध्यक्ष अरविंद मिश्रा, डॊ. हरिदत्त शर्मा ने भी संबोधित किया। संचालन किया बार के सचिव विनोद कुमार शुक्ला और संयुक्त सचिव देवेंद्र सिंह धाकरे ने किया।

सभा में सीएल अरोरा, महताब सिंह, अरुण कुमार सोलंकी, मान सिंह परमार, अशोक कुमार जैन, बृजराज सिंह परमार, अनिल कुमार तिवारी, दुर्गविजय सिंह भैया, जयवीर सिंह, मानिक चंद्रा, श्याम सुंदर तोमर, वीरेंद्र सिंह कुशवाह, हेमंत भारद्वाज, अजीत कुमार, श्रीमती उषा द्विवेदी, अनुपम भारद्वाज आदि की मौजूदगी उल्लेखनीय थी।

SP_Singh AURGURU Editor