अभिनेता सोनू सूद की पत्नी की एक्सीडेंट कार के परखच्चे उड़े

हैदराबाद। बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद की पत्नी सोनाली सूद एक गंभीर सड़क हादसे का शिकार हो गईं। सोनाली की कार का एक्सीडेंट मुंबई-नागपुर हाईवे पर हुआ।

Mar 25, 2025 - 20:43
 0
अभिनेता सोनू सूद की पत्नी की एक्सीडेंट कार के परखच्चे उड़े

जिसमें उन्हें चोट आई, वहीं उनके साथ यात्रा कर रहे उनकी बहन के बेटे को भी चोट आई हैं। सोनाली घायल हैं और नागपुर के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती हैं। उनका एक्सीडेंट सोमवार को हुआ था पर मीडिया में आज खबरें आईं।

यह दुर्घटना नागपुर में हुई। जहां सोनाली अपनी बहन के बेटे और एक अन्य महिला के साथ यात्रा कर रही थीं। बताया जाता है कि उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई। सोनाली नागपुर में एक इवेंट में शामिल होने गई थीं और एयरपोर्ट की तरफ जाते हुए वे इस सड़क हादसे की शिकार हुईं। सोनाली का इलाज मैक्स हॉस्पिटल में चल रहा है। सोनाली की कार की तस्वीर सामने आई है, जो एक्सीडेंट की वजह से तहस-नहस हो गई है। साथ ही उनके साथ उनकी बहन के बेटे को भी चोट पहुंची है।

सोनाली का एक्सीडेंट कल 24 मार्च को हुआ और अब वे हॉस्पिटल में एडमिट हैं। वे फिलहाल नागपुर में हैं और इस घटना से उबर रही हैं। खबर सुनते ही सोनू सूद तुरंत नागपुर के लिए रवाना हो गए और आज सुबह ही वहां पहुंचे। उन्होंने मीडिया को सोनाली के बारे में अपडेट देते हुए कहा कि, 'सोनाली अभी ठीक है। वे बाल बाल-बची हैं। ओम सांई राम'। सोनू ने कहा है कि साईं बाबा की कृपा से एक बड़ी आपदा टल गई। 

उन्होंने यह भी कहा है कि उन्हें अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है कि यह हादसा कैसे हुआ। हालांकि कार की तस्वीरों को देखकर यह स्पष्ट है कि दुर्घटना काफी गंभीर थी। सौभाग्यवश, एक बड़ी आपदा टल गई। सोनाली सूद को कल सुबह अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी और वह मुंबई के लिए रवाना होंगी।