खुद के हाथों चली गोली से घायल हो गए एक्टर गोविंदा, खतरे से बाहर

मुंबई। सिने अभिनेता और पूर्व सांसद गोविंदा आज सुबह अपने ही आवास पर खुद के हाथों चली गोली से घायल हो गए। उनकी हालत खतरे से बाहर है।

Oct 1, 2024 - 09:53
 0  428
खुद के हाथों चली गोली से घायल हो गए एक्टर गोविंदा, खतरे से बाहर

यह हादसा सुबह 4:45 बजे हुआ बताया गया है। जानकारी मिली है कि गोविंदा अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर की सफाई कर रहे थे। अचानक रिवाल्वर से गोली चली और गोविंदा के घुटने के पास जा लगी। 

गोली लगने से परिवार में खलबली मच गई। आनन फानन में गोविंदा के दूसरे रिश्तेदारों को सूचित किया गया और उन्हें एक अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर्स ने ऑपरेशन के बाद गोली बाहर निकाल दी है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

इस घटना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि याज हादसा कैसे हुआ। वह क्या बात थी जो अलसुबह 4:45 बजे गोविंदा पिस्टल को लोडेड कर उसकी सफाई कर रहे थे। इस बारे में स्थिति गोविंदा से पूछताछ के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SP_Singh AURGURU Editor