एसीपी ने परखी महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था, पास हो गई पीआरवी

आगरा। बेहतरीन पुलिसिंग के लिए आगरा में अपनी पहचान बना चुकीं एसीपी सुकन्या शर्मा खुद रात को महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था को परखा। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रुम पर फोन किया और कहा कि उन्हें गाड़ी नहीं मिल रही है। वह अकेली हैं और उन्हें डर लग रहा है। कंट्रोल रुम ने लोकेशन लेने के बाद पीआरवी को भेजने के लिए कहा। एसीपी खुद सभी का रिस्पांस टाइम चेक कर रही है। उनकी चेकिंग में कंट्रोल रुम से लेकर पीआरवी पास हो गई।

Sep 28, 2024 - 23:26
 0  21
एसीपी ने परखी महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था, पास हो गई पीआरवी

एसीपी सुकन्या शर्मा ने बताया कि उन्होंने आगरा कैंट से एक ऑटो किया और फिर पुलिस लाइन तक कई चौराहों पर दौरा किया। जहां पर महिलाओं की आवाजाही रहती है। खासकर उन जगहों पर जहां महिलाओं के साथ छेड़छाड़ जैसे गंभीर अपराधों की घटनाएं सबसे ज्यादा होती हैं।
 
दरअसल शासन के निर्देश पर पुलिस कमिश्नर रविंद्र जे रविंद्र गौड़ द्वारा रात 10 बजे के बाद से महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक विशेष गाइडलाइन जारी की गई है। इसके तहत अगर रात 10 बजे से सुबह 6 बजे के बीच किसी महिला को घर जाने या स्टेशन या बस अड्डे तक पहुंचने के लिए वाहन की जरूरत हो, तो वह डायल 112 पर कॉल कर पुलिस से मदद मांग सकती है। पुलिस उन्हें सुरक्षित वाहन की व्यवस्था कराएगी, हालांकि उन्हें किराया खुद वहन करना होगा। ऑटो में सफर के दौरान उन्होंने कई ऑटो चालकों से बात की और पूछा कि उनका अभी तक वेरिफिकेशन हुआ है कि नहीं। उनकी वर्दी कहां है, वह नेम प्लेट क्यों नहीं लगा रहे हैं। उन्होंने ऑटो चालकों से नियमों को पालन करने के लिए कहा है। उन्होंने बताया कि 

वूमेन सेफ्टी मिशन के तहत 100 ऑटो चालकों का सत्यापित किया जा चुका है। लगातार ऑटो चालकों के सत्यापन का कार्य चल रहा है। पुलिस सभी ऑटो चालकों को रिकॉर्ड रख रही है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow