बदलापुर कांड के आरोपी अक्षय शिंदे ने पुलिस से गन छीन कर की खुदकुशी

मुंबई। बदलापुर कांड के आरोपी अक्षय शिंदे ने आत्महत्या कर ली। आरोपी ने पुलिस की रिवॉल्वर छीन कर फायरिंग कर दी। इसमें पुलिस का एक अधिकारी घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी पर स्कूल में नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण करने का आरोप था। यह घटना तब हुई जब पुलिस उन्हें तलोजा जेल से बदलापुर ला रही थी।

Sep 24, 2024 - 13:19
 0  3
बदलापुर कांड के आरोपी अक्षय शिंदे ने पुलिस से गन छीन कर की खुदकुशी

 

अक्षय शिंदे पर बदलापुर में स्कूल में रेप के अलावा रेप के दो अन्य मामले भी दर्ज थे। इस संबंध में पुलिस ने कोर्ट से उसकी कस्टडी हासिल कर ली थी। यह घटना तब हुई जब उसे जेल से वापस पुलिस हिरासत में ले जाया जा रहा था। ट्रांजिट रिमांड के लिए ले जाते समय अक्षय ने अपने बगल में बैठे अधिकारी की रिवॉल्वर छीन ली और खुद को गोली मार ली। ताजा जानकारी के मुताबिक अक्षय की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बदलापुर स्कूल केस में अरेस्ट होने को बाद अक्षय शिंदे की पत्नी ने उसके खिलाफ केस दर्ज कराया है। इस मामले के बाद सामने आया था कि 26 साल के अक्षय शिंदे तीन शादियां कर चुका है। इस मामले में कार्रवाई नहीं होने पर ठाणे के बदलापुर के लोगों ने स्टेशन पर प्रदर्शन किया था। इसके बाद सरकार एक्शन में आई थी। इस मामले की जांच एसआईटी कर रही है। इतना ही नहीं इस मामले की सुनवाई स्वत संज्ञान के बाद बॉम्बे हाईकोर्ट में भी चल रही है। अक्षय शिंदे को कड़ी सजा दिलाने के लिए राज्य सरकार ने मुंबई हमलों में सरकारी वकील रहे उज्जवल निकम को नियुक्त किया है।



 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow