खंदौली के डबल मर्डर में पुत्रों व पत्नी सहित आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

आगरा। थाना खंदौली क्षेत्र में विगत दिनों हुए डबल मर्डर केस में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ़्तार कर हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिए हें।

Oct 13, 2024 - 22:06
 0  17
खंदौली के डबल मर्डर में पुत्रों व पत्नी सहित आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

थाना खंदौली और पश्चिमी ज़ोन की एसओजी की संयुक्त टीम ने चारों अभियुक्तों को यमुना एक्सप्रेसवे इंटरचेंज पुल के नीचे से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों की निशानदेही पर आलाकत्ल भी बरामद कर लिए। एक आरोपी को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। 


गौरतलब है कि आठ अक्टूबर पुरा लोधी निवासी अनिल कुमार पुत्र रघुवीर सिंह ने थाना खंदौली में तहरीर दी थी कि उनके परिजन ट्रैक्टर लेकर खेत से निकल रहे थे, तभी विपक्षियों ने उनके पिता रघुवीर सिंह और ताऊ सत्यपाल पर फावड़े, दरांती और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। 

इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उनकी मृत्यु हो गई। इस हमले में अनिल की माता और भाई भी घायल हो गए थे, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस संबंध में थाना खंदौली में मामला दर्ज किया गया था। 

एसीपी सोनम कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चार अभियुक्तों पुरा लोधी निवासी बेताल सिंह, उनके पुत्र सत्य प्रकाश व सत्येंद्र तथा उनकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि घटना के दिन वे खेत में काम कर रहे थे। जब वादी के परिजन अपने ट्रैक्टर को उनके खेत से निकालने लगे, तो मना करने पर दोनों पक्षों में झगड़ा शुरू हो गया। इसी झगड़े के दौरान उन्होंने फावड़े, दरांती और कुल्हाड़ी से हमला किया और सभी को बुरी तरह घायल कर दिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow