बटेश्वर में दर्शन को गया युवक यमुना में डूबा

बटेश्वर में अपने परिवार के साथ पूजा अचर्ना करने गए युवक की यमुना में नहाते समय डूबने से मौत हो गई।

Sep 8, 2024 - 13:51
 0  6
बटेश्वर में दर्शन को गया युवक यमुना में डूबा


आगरा। अपने परिवार के साथ बटेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना करने गए एक युवक की यमुना में डूब कर मौत हो गई। 
इरादतनगर का एक परिवार बटेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए गया था।

परिवार के साथ गया युवक यमुना नदी में स्नान करने घुस गया। अचानक पांव फिसलने से वह गहरे पानी में डूब गया तो घाट पर हाहाकार मच गया ।

यह सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को बुलवाया। फिलहाल गोताखोर नदी को खंगाल रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow