Video News : बहन—बेटियों को छेड़ोगे तो पब्लिक नहीं छोडेगी, आगरा का ये वीडियो देखें

आगरा। बीच सड़क महिला को छेड़ना एक युवक को बहुत भारी पड़ गया। उसी जगह उसकी जमकर कुटाई हुई, जहां उसने महिलाओं को छेड़ा था।

Sep 30, 2024 - 15:54
Sep 30, 2024 - 15:55
 0  626

मामला अछनेरा कस्बे का है। अछनेरा थाने से चंद कदमों की दूरी पर एक महिला सड़क से गुजर रही थी। इसी दौरान शराब के नशे में एक युवक उसके पास पहुंचा और छेड़छाड़ करने लगा। युवक की इस हरकत से महिला सहम गई। उसने अपने देवर को इस बारे में बताया। महिला का देवर तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गया और उसे मनचले को पकड़कर उसकी धुनाई शुरू कर दी। 

पिटाई होने पर युवक गिड़गिड़ाने लगा था और बार-बार माफी मांग रहा था। घटनास्थल पर मौजूद तमाम लोग इस मनचले की पिटाई होते देख तालियां बजा रहे थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SP_Singh AURGURU Editor