यमुना में स्नान करते समय डूबने से युवक की मौत

बाह। थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत तीर्थ धाम बटेश्वर में आगरा से दोस्तों के साथ घूमने आया युवक स्नान करते समय यमुना नदी में डूब गया। सूचना पर पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर कड़ी मशक्कत के बाद युवक के शव को मृत अवस्था में बरामद किया और पोस्टमार्टम को भेजकर कार्रवाई की गई।

Aug 27, 2024 - 22:57
Aug 28, 2024 - 00:32
 0  15
यमुना में स्नान करते समय डूबने से युवक की मौत

जानकारी के अनुसार अक्कू जैन 22 वर्ष पुत्र मनोज निवासी अज्जूपुरा थाना ताजगंज सोमवार को दोस्त पवन कुशवाह 21वर्ष, राहुल कुशवाह 22 वर्ष,वरूण कुशवाह 20 वर्ष ,निखिल राठौर 22 वर्ष, निवासी गण ग्राम अज्जू पुरा तीर्थ धाम बटेश्वर घूमने के लिए आए थे। बताया गया कि शराब के नशे में सभी दोस्त यमुना नदी में नहा रहे थे। यमुना नदी में नहाते समय अज्जू गहरे पानी में अचानक नदी डूब गया। जिससे अन्य दोस्तों में चीख पुकार मच गई तत्काल ही मामले में पुलिस को सूचना दी गई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में डूबे हुए युवक को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों युवक को मृत अवस्था में नदी से बाहर निकाला और परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजकर कार्रवाई की गई। परिजनों के प्रार्थना पत्र के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अचानक नदी में डूबने से हुई युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow