डीएम आवास की दीवार गिरी, एक बच्ची की मौत, आधा दर्जन घायल

आगरा। ताजनगरी में देर शाम डीएम आवास की दीवार अचानक गिर गई। जिसमें आधा दर्जन लोग दब गए। हादसे के बाद चीखपुकार मच गई तो आसपास के लोग दौड़ पड़े। डीएम आवास पर मौजूद कर्मचारी भी भागकर मलबे में दबे लोगों को निकालने में जुट गए। एंबुलेंस के जरिये घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां एक बच्ची को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

Sep 1, 2024 - 21:37
Sep 1, 2024 - 22:19
 0  32
डीएम आवास की दीवार गिरी, एक बच्ची की मौत, आधा दर्जन घायल
डीएम आवास की दीवार गिरी, एक बच्ची की मौत, आधा दर्जन घायल

जानकारी के अनुसार, थाना रकाबगंज क्षेत्र में एमजी रोड पर जिलाधिकारी का आवास है। आवास के पीछे मोहनपुरा बस्ती है। वहां कुछ बच्चे खेल रहे थे। अचानक डीएम आवास की दीवार भराभराते हुए गिर गई। दीवार के नीचे दबे लोगों की चीखें सुनकर लोगों ने दौड़कर राहत कार्य पहुंचाना शुरू कर दिया। जानकारी मिलते ही डीएम भानु चंद्र गोस्वामी और विधायक डा. जीएस धर्मेश मौके पर पहुंच गये। कई थानों को फोर्स भी मौके पर पहुंच गया। दीवार के मलबे के नीचे पांच लोग दबे थे। सभी को तुरंत ही अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन जब तक छह साल की बच्ची आरती उर्फ लालो की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा शाम सात बजे के आसपास हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सात आठ बच्चे खेल रहे थे तो एक बुजुर्ग वहां से गुजर रहा था। बच्चों के साथ बुजुर्ग भी मलबे में दब गए। मृत आरती के परिजन बुरी तरह से बिलख रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों ने कहा कि दीवार जर्जर हो गई थी। कई बार कर्मचारियों और अधिकारियों से शिकायत की गई थी लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया और आज हादसा हो गया। विधायक ने सभी से कहा कि सभी को मुआवजा मिले, इसके लिए वह शासन को अवगत करा रहे हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow