विक्टर एम्ब्रोस और गैरी रुवकुन को मेडिसिन का नोबेल

स्टाकहोम। विक्टर एम्ब्रोस और गैरी रुवकुन को मेडिसिन का वर्ष 2024 का नोबेल पुरस्कार दिया जाएगा। यह घोषणा कारोलिन्स्का इंस्टीट्यूट में स्थित नोबेल एकेडेमी ने आज की।

Oct 7, 2024 - 15:49
 0  59
विक्टर एम्ब्रोस और गैरी रुवकुन को मेडिसिन का नोबेल

एम्ब्रोस और रुवकुन को मेडिसिन का नोबेल माइक्रोआरएनए और पोस्ट ट्रांसक्रिप्शनल जीन रेगूलेशन में इसकी भूमिका पर किए गए शोध के लिए दिया गया है। एम्ब्रोस और रुवकुन यह पता लगाने की कोशिश कर रहे थे कि सेल के विभिन्न प्रकार कैसे विकसित होते हैं। उन्होंने खोजा कि छोटे आरएनए में माइक्रो आरएनए होता है, जो जीन को रेगुलेट करने में अहम भूमिका निभाता है। यह जानकारी नोबेल एसेंबली ने दी। 

एसेंबली ने प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि एम्ब्रोस और रुवकुन की खोज जीन रेगुलेशन के सिद्धांत को नया स्वरूप देता है, जो मल्टीसेलुलर आर्गेनिज्म के लिए आवश्यक है। इनमें मानव भी हैं। यह सर्वविदित है कि मानव जीनोम कोड में एक हजार माइक्रो आरएनए हैं। उनकी इस खोज ने जीन रेगुलेशन की व्यापकता को लेकर हैरान कर दिया है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow