खंदौली में तीन गौ सेवकों पर हमला, घायल, प्रधान समेत कई पर केस दर्ज

आगरा। खंदौली के ग्राम प्रधान राजकुमार उर्फ राजू और उनके परिवारीजनों समेत छह लोगों के खिलाफ गौ सेवकों पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज हुआ है। इस हमले में तीन गौ सेवकों को गंभीर चोटें आई हैं।

Feb 24, 2025 - 15:29
 0
खंदौली में तीन गौ सेवकों पर हमला, घायल, प्रधान समेत कई पर केस दर्ज
खंदौली में गौ सेवकों से मारपीट करते लोग और घायल गौ सेवक।

गौ सेवक खंदौली के ही रामू जूरैल द्वारा थाना खंदौली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार पिछले दो दिन से अंजलि विहार कॊलोनी, गढ़ी नैनसुख के पास एक गाय बीमारी की हालत में पड़ी थी। रामू जूरैल, मोनू और प्रदीप इस गाय की सेवा कर रहे थे। इन तीनों गौ सेवकों ने गाय को गौशाला भिजवाने के लिए डायल 112 पर कॊल कर दिया। 

पुलिस की ओर से इस मामले में ग्राम प्रधान राजकुमार उर्फ राजू से सम्पर्क किया गया। प्रधान ने कोई कार्यवाही नहीं की तो गौ सेवकों ने खंदौली ब्लॊक के एडीओ को फोन कर कहा कि बीमार गाय के इलाज के लिए पशु चिकित्सक भेज दें। 

आरोप है कि इसी दौरान ग्राम प्रधान राज कुमार, भाई दशरथ, साले राम कुमार के अलावा कपिल और अतुल तथा छह-सात अज्ञात लोगों ने तीनों गौ सेवकों पर हमला बोल दिया। मारपीट में तोनों को गंभीर चोटें आई हैं।