पशु अंतिम संस्कार स्थल के संचालन में इस संस्था ने दिखाई रुचि

आगरा में पशुओं के अंतिम संस्कार स्थल बनने जा रहा है। इसका संचालन सही तरीके से हो, इसके लिए शहर के सत्यमेव जयते ट्रस्ट ने इसे अपनी संस्था को सौंपने में रुचि दिखाई है।

Sep 5, 2024 - 14:26
Sep 5, 2024 - 15:30
 0  44
पशु अंतिम संस्कार स्थल के संचालन में इस संस्था ने दिखाई रुचि
पशु कब्रिस्तान। फोटो- सोशल मीडिया।

आगरा। सत्यमेव जयते ट्रस्ट ने सुझाव दिया है कि जानवरों के अंतिम संस्कार के लिए नगर निगम द्वारा कुबेरपुर में स्थापित किए जाने वाले प्लांट का संचालन किसी सामाजिक संस्था को सौंपा जाए। ट्रस्ट ने इसके संचालन में रुचि भी दिखाई है। ट्रस्ट ने इसके लिए मंडलायुक्त और नगर आयुक्त को पत्र भी भेजा है। 

ट्रस्ट के संस्थापक ट्रस्टी अशोक गोयल, अध्यक्ष मुकेश जैन व महासचिव गौतम सेठ ने विद्युत शवदाह गृह का उदाहरण देते हुए  कहा है कि श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी के हाथों इसका संचालन होने से विद्युत शवदाह गृह आगरा में सुव्यवस्थित रूप  से संचालित  है, जबकि अन्य जिलों में विद्युत  शवदाह  गृह बंद जैसी स्थिति में बताये जा रहे हैं। प्लांट के सामाजिक संस्था के हाथों में संचालित होने से सरकारी खर्च भी कम होगा। प्रशासन चाहे तो सत्यमेव जयते ट्रस्ट इसका संचालन करने के लिए तैयार है। 
जानवरों के अंतिम संस्कार के लिए उपयुक्त स्थल की मांग सत्यमेव  जयते ट्रस्ट की ओर से  बहुत समय से की जा रही थी। 2022 में ट्रस्ट की ओर से शासन, प्रशासन, मंडलायुक्त, जिलाधिकारी व नगर आयुक्त का ध्यान पत्र के माध्यम से इस ओर आकर्षित  किया गया था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SP_Singh AURGURU Editor