बटेश्वर में रही ताज महोत्सव की धूम, भजन संध्या और यमुना आरती का हुआ आयोजन

बाह। सांसद राजकुमार चाहर की पहल पर आगरा में चल रहे ताज महोत्सव की कड़ी में आज तीर्थधाम बटेश्वर में युमना किनारे पंचमुखी महादेव मंदिर के किनारे भजन संध्या और यमुना आरती का आयोजन किया गया।

Feb 22, 2025 - 22:19
 0
बटेश्वर में रही ताज महोत्सव की धूम, भजन संध्या और यमुना आरती का हुआ आयोजन

बटेश्वर में लगेगी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी की प्रतिमा-सांसद राजकुमार

 बटेश्वर ताज महोत्सव कार्यक्रम का फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर ने फीता काटकर शुभारंभ किया। भजन गायक प्रेम प्रकाश दुवे ने एक से बढ़कर एक भजन गाए। उन्होंने मैया तेने का ठानी मन में राम सिया भेज दये वन में, मेरी झोपड़ी के भाग खिल जाएंगे राम आएंगे और शिव महिमा सहित राम के भजनों से लोगों का मन मोह लिया। 

कार्यक्रम में भारी संख्या में मौजूद श्रोता प्रेम प्रकाश के भजनों पर झूम उठे। भजनों के साथ ही पूर्व प्रधान मंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी की कविताओं को भी गाकर सुनाया गया। शाम को यमुना आरती कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में लोग शामिल हुए और यमुना मैया की आरती उतारी। जहां लोगों ने पावन यमुना आरती के दर्शन भी किए। 

आपको बता दें हर वर्ष आगरा में होने वाला ताज महोत्सव में आगरा शहर सहित और सदन, ताज नेचर, फतेहपुर सीकरी, आई लव आगरा सहित कई जगह रंगारंग कार्यक्रम दिए जाते हैं। पर्यटन को बढ़ावा देने और तीर्थ बटेश्वर की ख्याति लोगों तक पहुंचे? इसके लिए फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर द्वारा बीते दिनों ताज महोत्सव की आयोजन समिति से बटेश्वर में कार्यक्रम करने की मांग की गई थी। उन्होंने इस मामले में अधिकारियों से बात की थी। सांसद के प्रयास के बाद बटेश्वर में भी ताज महोत्सव के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू किए गए हैं। 

इस दौरान सांसद राजकुमार चाहर ने बताया के बटेश्वर को देश ही नहीं विदेश में भी लोग जाने इसके लिए वह प्रयासरत रहते हैं। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी पैतृक जन्मस्थली और तीर्थ बटेश्वर में लगातार विकास कार्य किया जा रहे हैं। बटेश्वर में कॉरिडोर और यमुना के घाटों का निर्माण हो रहा है। तीर्थ के मंदिरों का जीणोद्धार किया जा रहा है। वही पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा स्थापित होगी। लगातार विकास कार्य के लिए वह प्रयासरत हैं।

इस दौरान पूर्व विधायक जितेंद्र वर्मा, जिला पंचायत सदस्य कृष्ण पाल सिंह, महेश कठेरिया, कप्तान सिंह वर्मा, सतेंद्र बरूआ, शिव कुमार शर्मा, प्रधान रघुवीर वर्मा, हीरा सिंह पूर्व प्रधान, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी शक्ति सिंह, एसडीएम बाह सृष्टि सिंह, एसीपी द्रवण कुमार, खंड अधिकारी नीरज तिवारी, नरेश सिंघल, एडीओ पंचायत आदि मौजूद रहे।