सांसद चाहर किसानों से मिलने पहुंचे जुगसेना और सींगना

आगरा। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं फतेहपुर सीकरी सांसद राजकुमार चाहर ने आज किरावली तहसील के गांव जुगसेना और सींगना में यमुना नदी के किनारे खेतों पर तहसीलकर्मियों द्वारा किसानों की नष्ट की गई फसल को देखा और वही मौके पर संबंधित किसानों और तहसीलदार व नायब तहसीलदार से बात की।

Feb 22, 2025 - 21:18
 0
सांसद चाहर किसानों से मिलने पहुंचे जुगसेना और सींगना
सींगना में किसानों से वार्ता करते हुए सांसद राजकुमार चाहर

सांसद बोले- जो फसल बोएगा, वही फसल काटेगा 

सांसद चाहर ने कहा कि आपने जल्दबाजी में किसानों की फसल उजाड़ दी। जिसने फसल की बुवाई की है, वही फसल को काटेगा।

उन्होंने कहा कि किसान का सम्मान सर्वोपरि है , उसे गिरने नहीं दिया जाएगा। किसानों के सामने ही जिलाअधिकारी से सांसद चाहर ने फोन पर वार्ता की और सोमवार को किसानों के साथ बैठने की बात कही। सोमवार को किसानों ओर प्रशासन के बीच वार्ता के दौरान सांसद खुद मौजूद रहेंगे। जिससे किसानों की समस्या का समाधान हो सके । कलक्ट्रेट के सभागार में 11 बजे किसानों ओर प्रशासन की वार्ता होगी।

 इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष प्रशांत पोनियां, जिलाध्यक्ष देवेंद्र रावत, युवा मोर्चा अध्यक्ष हरिओम रावत, भवर सिंह चौहान, लाल सिंह लोधी, जिला महामंत्री पवन सिकरवार, मंडल अध्यक्ष के के ठाकुर, ओमकांत डागुर, अभिलाष, जितेंद्र सिंह, शैलेन्द्र सिंह, रामदेव भगोर, प्रमोद सिकरवार, वीरपाल, देवेंद्र सिंह, हेम सिंह, तोरण सिंह, प्रेम सिंह बघेल, किशन शर्मा, रणधीर सिंह सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।