भाजपा का सदस्य बनकर खुश हो गए सौ साल के हर प्रसाद मिश्रा, जनसंघ के समय के झंडाबरदार

आगरा। जनसंघ के समय से भाजपा का झंडा उठाने वाले सौ वर्षीय हर प्रसाद मिश्रा के चेहरे पर आज उस समय खुशी देखने लायक थी जब उन्होंने सदस्यता अभियान के अंतिम दिन अपनी भाजपा की सदस्यता का नवीनीकरण करा लिया।

Oct 15, 2024 - 19:32
 0  146
भाजपा का सदस्य बनकर खुश हो गए सौ साल के हर प्रसाद मिश्रा, जनसंघ के समय के झंडाबरदार
सौ वर्ष की आयु पूरी कर चुके हर प्रसाद मिश्रा भाजपा का सदस्य बनने के बाद पार्टी नेताओं के साथ

हर प्रसाद मिश्रा लोहामंडी क्षेत्र में निवास करते हैं। गठन के समय से ही जनसंघ से जुड़े हुए हैं। सौ वर्ष की आयु पूरी कर चुके वयोवृद्ध भाजपा नेता हर प्रसाद मिश्रा पार्टी के लिए पहले की तरह सक्रिय सेवाएं तो अब नहीं दे पाते, लेकिन उनके चिंतन में अभी भी भाजपा ही होती है। आपातकाल में जेल भी गए और पार्टी के तमाम आंदोलनों में भाग लिया। भाजपा के दो बार  मंडल अध्यक्ष भी रह चुके हैं। 

भाजपा के संगठनात्मक ढांचे के हिसाब से गोपेश्वर मंडल में निवास करने वाले हर प्रसाद मिश्रा के आवास पर पहुंचकर उन्हें वरिष्ठ भाजपा नेता अरुण पाराशर, ओमप्रकाश सागर, महानगर उपाध्यक्ष मनोज राजौरा, भाजपा पार्षद दल के सचेतक शरद चौहान, मंडल अध्यक्ष डॉ अमित सिंह पटेल आदि ने आनलाइन सदस्यता दिलाई। उक्त नेताओं के अलावा पार्षद विक्रांत कुशवाहा, महामंत्री राजेश सूर्यवंशी और अखिलेश मिश्रा ने उनका स्वागत भी किया। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

SP_Singh AURGURU Editor